डूंगरपुर के सागवाड़ा मं पुलिस ने चोरी की पानी की मोटरं खरीदन के आरोप में एक व्यक्तिको गिरप्तार किया है] आरोपी की पहचान अमिताभ उर्फ बच्चन (34) के रूप में हुई है।वह सागवाड़ा की हरिजन बस्ती का रहने वाला है। मामला 18 मई को सामने आया। बड़लिया निवासी नाथजी 'पाटीदार (62) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि खेत में सिंचाई के लिए जब वह मोटर चाल् करने गया, तो मोटर गायब थी। तालाब पर जाकर देखा तो वायर कटे हुए थे। वहां से उनकी 5 एचपी की मोटर और पड़ोसी धुला पाटीदार की 2 एचपी की मोटर चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन कै निदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और वृत्ताधिकारी रूप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाथिकारी मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने कार्वाई की। पुलिस ने आसूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्य और पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम सेमामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपी से दोनों चोरी की मोटेंबरामद कर ली गई। मामले की जांच अभी जारी है।